Share Market : गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 631 अंक टूटा, निफ्टी 25,325
विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 631.93 अंक गिरकर 82,679.08 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 184.55 अंक गिरकर 25,325.15 अंक पर आ गया।
