Share Market : मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 157 अंक टूटा, निफ्टी 25,938

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बाद में निचले स्तर पर खरीदारी के बीच ये तेजी के साथ सकारात्मक दायरे में आ गए। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 156.83 अंक गिरकर 84,949.98 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 47 अंक गिरकर 25,938.95 अंक पर आ गया। 

हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी शुरुआती गिरावट वापस पा ली और बढ़त के साथ कारोबार किया। बीएसई बेंचमार्क 146.52 अंक बढ़कर 85,244.78 पर, जबकि निफ्टी 36.70 अंक बढ़कर 26,024.80 पर कारोबार कर रहा था। दोनों बेंचमार्क सूचकांक पिछले चार दिनों से गिरावट पर थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *