सेंसेक्स 900 से ज्यादा अंक गिर गया। शुरुआती एक घंटे में ही यह 700 अंक तक गिर गया था। वहीं निफ्टी में भी 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। शुरुआती एक घंटे में निफ्टी में भी 200 अंक तक की गिरावट आ गई थी। इस गिरावट का कारण इजराइल और लेबनान में युद्ध को माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक शाम तक इसमें उतार-चढ़ाव रह सकता है।
