Share Market : शेयर बाजार लाल निशान पर खुला, सेंसेक्स 183 अंक टूटा, निफ्टी में गिरावट
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार की धारणा कमजोर बनी रही, जिसका असर कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और घरेलू स्तर पर किसी बड़े सकारात्मक संकेत की कमी के रूप में दिखा। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.42 अंक गिरकर 85,225.28 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.45 अंक गिरकर 26,095.65 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 89.93 पर आ गया।
