Share Market : घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, लाल निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार ने आज शुक्रवार को लगभग सपाट शुरुआत की। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती सत्र में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए गिरावट दर्ज की। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 82,335.94 के उच्च स्तर पर खुला और बाद में 82,516.27 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के चलते सूचकांक में गिरावट आई। सूचकांक 22.13 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 82,285.24 पर आ गया था। व्यापक एनएसई निफ्टी मामूली रूप से 2.95 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 25,286.95 पर आ गया। प्रारंभिक सत्र में सूचकांक 25,347.95 और 25,249.10 के निम्नतम स्तर के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा।