Share Market : बड़ी गिरावट के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 883 अंक टूंटा, निफ्टी 25,544

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से होने वाले व्यवधानों को लेकर लगातार बनी चिंताओं के कारण निवेशकों की भावना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। इसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 90.69 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 883.4 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 82,791.52 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 262.60 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 25,544.60 पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed