Share Market: गिरावट के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार. सेंसेक्स 290 अंक टूंटा, निफ्टी 25600 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई, लेकिन ब्लू-चिप शेयरों इंफोसिस और आईटीसी में खरीदारी से बाजारों को नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 289.72 अंक गिरकर 82,987.43 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112.45 अंक गिरकर 25,570.30 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसा बढ़कर 90.73 पर पहुंच गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *