शिखर धवन ने गुरुग्राम में रजिस्टर्ड कराई मैरिज, विदेशी मूल की पत्नी सोफी संग डॉक्यूमेंट साइन किए

पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन ने बुधवार को गुरुग्राम पहुंचकर अपनी मैरिज रजिस्टर्ड करा ली। पत्नी सोफी साइन के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचकर शिखर ने मैरिज डॉक्यूमेंट साइन किए। इस दौरान शिखर के कुछ नजदीकी लोग भी मौजूद रहे। रजिस्ट्रार ऑफिस में शिखर डार्क ब्लू टीशर्ट और सोफी लाइट स्काई ब्लू कलर का टॉप पहने नजर आईं। पत्नी के डॉक्यूमेंट साइन करने के दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा- पंडित का फोटो आ रहा है, या नहीं।

इस पर वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसते दिखाई दिए। बता दें कि शिखर ने 12 जनवरी को अपनी आयरिश मूल की गर्लफ्रेंड सोफी के साथ सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी को दिल्ली NCR में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। युजवेंद्र चहल ने इसकी एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे ‘मौजां ही मौजां’ सॉन्ग पर डांस करते दिखे थे।

शिखर धवन और उनकी वाइफ गुपचुप तरीके से गुरुग्राम के विकास सदन पहुंचे। यहां मैरिज क्लर्क के सामने उन्होंने डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए। सनग्लासेज में शिखर हमेशा की तरह कूल नजर आए। ऑफिस पहुंचकर औपचारिकता पूरा करने के बाद शिखर ने वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ बातचीत भी की।

धवन ने इसी साल 12 जनवरी को सोफी के साथ सगाई की थी। इसके बाद शिखर ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- मुस्कान से लेकर सपनों तक, सब कुछ सांझा करते हुए। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं। सोफी इससे पहले शिखर के पंजाब किंग्स के लिए खेलने के दौरान भी टीम को सपोर्ट करती नजर आई थीं।

इसके बाद 21 फरवरी को दोनों ने शादी कर ली थी। युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी कुछ फोटोज भी शेयर की थी, जिसमें चहल डांस करते नजर आए थे।

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब वह धवन से मिली थी तब UAE में जॉब करती थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) के पद पर कार्यरत रही हैं।