44 की उम्र में चौथी बार दूल्हा बनेंगे शोएब मलिक, सना जावेद से हुआ तलाक, कौन है नई बेगम?
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं, चाहे वो उनके छक्के-चौके हों या फिर उनकी निजी जिंदगी. हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर एक खबर वायरल हुई. चर्चा है शोएब मलिक ने मॉडल-एक्ट्रेस वनीजा सत्तार के साथ चौथी शादी करने वाले हैं. लेकिन क्या यह सच है या फिर सिर्फ एक अफवाह? चलिए, पूरी कहानी जानते हैं.
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक और वनीजा सत्तार 2 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि, इस पर अब तक क्रिकेटर या एक्ट्रेस की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. ना ही दोनों ने खबर की पुष्टि की है और ना ही इससे इनकार किया है.
ये पहली बार नहीं है जब शोएब की शादी की खबर उड़ी है. इस साल फरवरी में अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट्स आने लगीं कि शोएब मलिक और वनीजा सत्तार 27 फरवरी को गुपचुप तरीके से शादी कर चुके हैं. कुछ यूजर्स ने तो यह तक दावा कर दिया कि दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. वनीजा सत्तार कराची की एक जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए मशहूर हैं. ऐसे में जब एक क्रिकेट स्टार और एक एक्ट्रेस का नाम एक साथ आया, तो खबरें आग की तरह फैल गईं.
हालांकि, चौथी शादी की खबर पर शोएब मलिक चुप नहीं रहे. 28 फरवरी, 2026 को उन्होंने एक लंबा और सख्त बयान जारी किया. उन्होंने साफ-साफ कहा कि ये खबरें “झूठी और गढ़ी हुई” हैं. शोएब ने यहां तक चेतावनी दी कि जो लोग उनकी निंदगी के बारे में गलत खबरें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि उन्होंने वनीजा सत्तार को कभी देखा तक नहीं है और न ही उनसे कोई बातचीत हुई है.
सिर्फ शोएब ही नहीं, वनीजा सत्तार ने भी एक टीवी शो में इस मामले पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “मैंने शोएब मलिक को कभी रियल लाइफ में देखा तक नहीं है. मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से आ गईं. वनीजा ने इन अफवाहों को “बेबुनियाद और गढ़ी हुई” करार दिया.
शोएब मलिक ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि उनकी केवल दो ही शादियां हुई हैं. पहली शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हुई थी, जिसके बाद 2024 में उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की. सना जावेद उनकी दूसरी पत्नी हैं. वैसे सोशल मीडिया पर शादी की खबरें उड़ना आम बता हो गया है. देखते हैं कि इस पर क्रिकेटर क्या कहते हैं.
