हाफ-पैंट में ‘पुष्पा’ की परेड, जहांगीर खान को पुलिस ने सड़कों पर घुमाया, वीडियो वायरल
कोलकाता। जबरन वसूली और अन्य मामलों में गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को उनके विधानसभा क्षेत्र फलता में हाफ-पैंट में घुमाया गया। पुलिस ने फलता विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर जहांगीर खान की परेड निकाली। पुलिसकर्मी चारों तरफ से जहांगीर को घेरकर चल रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फलता का चुनाव काफी चर्चा में रहा। इस क्षेत्र में चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के धाकड़ अधिकारी अजयपाल शर्मा को चुनाव में ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया गया था। अजयपाल शर्मा को ‘UP का सिंघम’ कहा जाता है। अजयपाल शर्मा ने जहांगीर खान के घर पहुंचकर उसे चेतावनी दी थी कि अगर जनता को डराकर वोट डलवाने की कोशिश न करे। इसके बाद जहांगीर खान ने कहा था, कि ‘अगर वो सिंघम हैं तो मैं भी पुष्पा हूं’।
VIDEO | South 24 Parganas, West Bengal: TMC leader Jahangir Khan was paraded in his area, Falta, after his arrest earlier today in connection with extortion and other cases.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/pP39K655Lx
— Press Trust of India (@PTI_News) June 11, 2026
इस बार के फलता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई और जहांगीर खान को हार का सामना करना पड़ा। अब जबरन वसूली और अन्य मामलों में जहांगीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
