सिंधु जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने दूसरे दौर में दुनिया की नंबर-5 खिलाड़ी चीन की हान यू को 35 मिनट में 21-16, 21-14 से हराया। इस जीत के साथ सिंधु ने हान यू के खिलाफ अपना हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 8-1 कर लिया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जापान की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिन्हें दूसरे दौर में वॉकओवर मिला।
