सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला 5 फुट लंबा सांप, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को एक 5 फुट लंबा सांप मिला। सूचना मिलने के बाद उसे रेस्क्यू करने के लिए एक स्नेक रेस्क्यूअर मौके पर पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, सांप अपार्टमेंट के नीचे मिला था। रेस्क्यूअर ने उसे हाथों से पकड़कर सुरक्षित तरीके से काबू में किया। मौके पर अधिकारी भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। वीडियो में रेस्क्यूअर सांप को पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। उसने पहले सांप का पीछा किया, फिर उसकी पूंछ पकड़कर उसे हाथ में लपेटा और बाद में बैग में डाल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। यही वजह है कि उसे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पकड़ा गया।

गौरतलब है कि इससे पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट साल 2024 में चर्चा में आया था। जब 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 5 से 6 राउंड फायरिंग की थी। उस वक्त सलमान खान अपार्टमेंट में ही थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनमोल बिश्नोई ने ली थी।