पिता को कुल्हाड़ी से मारकर पानी टंकी में डाला शव, फिर बिरयानी-खाकर सो गया बेटा, बोला- “बाय मिस्टेक” हो गया

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी। उसके बाद शव को पानी के टंकी में डाल दिया। 2 मार्च की रात मर्डर करने के बाद आरोपी दुकान पर जाकर बिरयानी खाया और घर आकर कंबल ओढ़कर सो गया। पुलिस को अब तक जानकारी मिली है कि सोमवार की रात में प्रभात शराब के नशे में घर पहुंचा और इसे देखकर उसके पिता ने उसे डांट लगाई और इसी के बाद विवाद बढ़ता गया और इसके बाद प्रभात में घर से कुल्हाड़ी निकाली और अपने पिता के ऊपर वार करना शुरू कर दिया आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान शोर सुनाई दे रही थी लेकिन किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया है.

लोगों को हत्या के वारदात के बारे में पता चला पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब पता चला की हत्या के बाद लाश को घर के पास स्थित छोटे से पानी टंकी में उसके द्वारा डाल दिया गया है पुलिस ने पहले शव को बरामद किया और उसके बाद जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रेस्टोरेंट में गया और उसके बाद वहां बिरयानी खाया और फिर घर आकर कंबल ओढ़कर सो गया.

पुलिस ने जब प्रभात को गिरफ्तार किया तब पुलिस ने उसे हत्या की वारदात की पीछे का वजह जानना चाहता इस पर उसने जवाब दिया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई उसका कहना था कि यह हत्या बाय मिस्टेक हुआ है.

वहीं दूसरी तरफ घर में मातम का माहौल है हर कोई इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर पूरा परिवार होली का त्योहार खुशी खुशहाली बनाने की तैयारी कर रहा था लेकिन शराब के नशे की वजह से विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने पिता की हत्या कर दी.