सोनिया गांधी का ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर… कांग्रेस में करें TMC का विलय, देंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद

ममता बनर्जी के 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने अपना अलग गुट तैयार कर लिया और उसके बाद दिल्ली में भी करीब 20 सांसद टीएमसी से अलग हो गए. इस बीच कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी ने टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर दिया है. सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को टीएमसी के कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता से कहा है कि वो टीएमसी का विलय कर दें, इसके बदले में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा. इसके अलावा उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिया जाएगा.

सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को प्रस्ताव दिया है कि TMC पर BJP के राजनीतिक हमलों को देखते हुए उन्हें अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए, वरना BJP उन्हें भी आम आदमी पार्टी की तरह परेशान करेगी. साथ ही, उनकी पार्टी के अंदरूनी लोग भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हैं, इसलिए उनके लिए हालात मुश्किल हो गए हैं. सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी ने खुद उन्हें फोन किया था. सूत्रों ने ABP News को यह भी बताया कि ममता बनर्जी ने इस पर फ़ैसला करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है.