सुकमा : ज्वेलरी शॉप में बंदूक दिखाकर लूट… पिस्टल तानी, दूसरे ने थैले में गहने रखे, दोनों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए की चोरी हुई है। 2 नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी को पिस्टल दिखाई और फिर सोने-चांदी के ज्वेलरी लूट लिए। इसका CCTV भी सामने आया हैमामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक लुटेरा व्यापारी पर पिस्टल ताने हुए है, जबकि दूसरा बैग में ज्वेलरी भर रहा है। उसी दौरान दुकान के सोफे पर एक बच्ची भी लेटी हुई थी, जिसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। घटना के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वारदात दुर्गा ज्वेलरी शॉप में गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुई। दोनों नकाबपोश युवक दुकान में घुसे और व्यापारी पर बंदूक तानकर उसे डरायाइसी बीच एक आरोपी ने काउंटर में रखे आभूषण बैग में भर लिए और दोनों दुकान से भागने लगेजैसे ही आरोपी बाहर निकले, व्यापारी ने शोर मचायाआसपास मौजूद लोगों ने लुटेरों का पीछा कियाभीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा पिस्टल लेकर भागने में सफल रहाइसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गईदेर रात दूसरा आरोपी भी गिरफ्त में आ गयाभीड़ द्वारा पकड़े गए आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लियाजानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैंसुकमा एसपी भी घटनास्थल पहुंचे