आंसुओं के बीच सुनेत्रा पवार का राजतिलक… बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज शनिवार को मुंबई लोक भवन में राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उन्हें महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत एनसीपी और बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री लोक भवन में मौजूद रहे.

28 जनवरी को बारमती में हुए एक विमान दुर्घटना में अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया था. सुनेत्रा पवार को शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक दल का नेता भी चुना गया. वह अब ​अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट से उपचुनाव भी लड़ेंगी. शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी. सूत्रों के मुताबिक एनसीपी उनकी जगह उनके बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजेगी.

सुनेत्रा पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आधिकारिक आवास देवगिरी बंगले में अपने दिवंगत पति अजित पवार की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *