तारिक रहमान ने बांग्लादेश के PM के तौर पर ली शपथ, NCP सांसदों ने किया बॉयकॉट

बांग्लादेश में आज शपथ ग्रहण का दिन है. 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार, 17 फरवरी की सुबह शपथ ली. इसके साथ ही आम चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसने कई महीनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत किया.

बीएनपी लीडर तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. 17 साल के देश निकाला के बाद लौटे हैं और अपनी पार्टी BNP को लीड करते हुए 12 फरवरी को बांग्लादेश में हुए नेशनल इलेक्शन में ज़बरदस्त जीत दिलाई है. तारिक रहमान के द्वारा पीएम पद की शपथ लेते ही बांग्लादेश को 36 साल बाद कोई पुरुष PM मिला.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed