तरनतारन में दिल दहला देने वाली घटना, साले ने जीजा को जिंदा जलाया…Video
पंजाब: तरनतारन से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। रिश्तेदारों की हत्या और बेरहमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक साले ने अपनी बहन के पति यानी अपने जीजा पर तेल डालकर सरेआम आग लगा दी। इस खूनी खेल में न सिर्फ जीजा की मौत हुई, बल्कि उसे बचाने आई एक और महिला की भी मौत हो गई। पूरी घटना तरनतारन के गांव संघा की है। मरने वाला युवक, जिसकी पहचान लवप्रीत सिंह (अमृतसर के गांव लोपोके का रहने वाला) के तौर पर हुई है, अपनी ससुराल में बैठी अपनी नाराज़ पत्नी संदीप कौर को मनाने आया था लेकिन उसे क्या पता था कि ससुराल में मौत उसका इंतज़ार कर रही है।
पंजाब के तरनतारन में अपनी पत्नी को मायके से ससुराल ले जाने आए पति को उसके ही साले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। उसे बचाने आई भाभी भी आग की चपेट में आई, जिससे उसकी भी जान चली गई।#punjab #tarantaran pic.twitter.com/fb7zFxzKUu
— Prince Singh- RK (@princesinghrk) July 4, 2026
घर में बहस के बाद लवप्रीत के साले साजन सिंह को गुस्सा आया और उसने लवप्रीत पर तेल डालकर आग लगा दी। आग इतनी तेज़ थी कि लवप्रीत सिंह बुरी तरह जल गया और उसकी मौत हो गई। दर्दनाक बात यह थी कि जब साजन सिंह अपने जीजा को आग लगा रहा था, तो उसकी अपनी भाभी गुरजीत कौर उसे बचाने के लिए आगे आई लेकिन बेरहम आग की लपटों ने गुरजीत कौर को भी अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई गुरजीत कौर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में आग लगाने वाला आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया और अभी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
