टाटा ने मार्केट में उतारा इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक, इतने रुपये है कीमत
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया है. कंपनी ने एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किया है. ये कोई कार नहीं बल्कि एक पिकअप ट्रक है. टाटा मोटर्स ने इंट्रा ईवी पिकअप को लॉन्च किया है. इससे पहले कंपनी दो इलेक्ट्रिक पिकअप लॉन्च कर चुकी है. कंपनी के पोर्टफोलियो में एस ईवी 1000 (Ace EV 1000) और एस प्रो ईवी पहले से शामिल हैं. इंट्रा की बात करें, तो कंपनी ने अपने तीसरे इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को इलेक्ट्रिक आर्किटेक पर तैयार किया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें. टाटा इंट्रा ईवी को कंपनी ने 11.95 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे तेजी से चार्ज करके इसे दूबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा. कंपनी ने बताया है कि इस ईवी को रियल वर्ल्ड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.
इंट्रा में 10.2 फुट तक की लंबी बॉडी मिलती है. कंपनी इस पिकअप के जरिए एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, कोल्ड चेन, वेस्ट मैनेजमेंट, एलपीजी डिस्ट्रिब्यूशन और रोजमर्रा के दूसरे काम करने वाले लोगों को टार्गेट कर रही है. कंपनी ने इसमें कार जैसा कैबिन एक्सपीरियंस देने की कोशिश की है.
इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलती है. इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और शांत कैबिन एक्सपीरियंस मिलेगा. ये पिकअप फ्लीट एज सूट के साथ आता है. इसमें रियल टाइम व्हीकल ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग, मेंटेनेंस इनसाइट और दूसरे फीचर्स मिलेंगे.
बैटरी की बात करें, तो टाटा के इस पिकअप में 28.2 किलोवॉट आवर का बैटरी पैक मिलता है. कंपनी इसमें 211 किलोमीटर तक की रेंज क्लेम करती है. साथ ही फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है, जिसकी मदद से 10 परसेंट से 80 परसेंट तक चार्ज होने में इस पिकअप को सिर्फ 55 मिनट्स का वक्त लगता है. इसका मोटर 96.5 बीएचपी की पावर और 230 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसकी पेलोड कैपेसिटी 1750 किलोग्राम की है.
