पंजाब में भयानक बाढ़ ने मचाई तबाही… फसलें बर्बाद, जानवर बहकर पहुंचे पाकिस्तान

पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। यह पिछले 37 सालों में राज्य में आई सबसे भयानक बाढ़ है, जिससे लाखों लोगों की जान खतर में है। बाढ़ में लोगों के घर और उनकी फसलें बह गई जिसके चलते उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे है जिनमें दावां किया जा रहा है कि पंजाब के लोगों का पशुधन, उनकी भैंसें बाढ़ के पानी के साथ बह कर पाकिस्तान जा रही है। प्रदेश में बढ़ते बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की है। इस दौरान शाह ने मान से राज्य की स्थिति जानी और केंद्र की तरफ से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बाढ़ से पीड़ित लोगों की परेशानियों के निवारण के लिए गृह मंत्री ने बचाव और राहत कार्यों में पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है। इसके तहत राज्य में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमों और भारतीय सेना के शिविरों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। स्कूलों को बंद करने के बाद राज्य सरकार ने सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी 3 सितंबर, 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed