भाजपा विधायक के सरकारी आवास में चोरी की वारदात, जानें क्या-क्या ले उड़ें चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि इन्हें अब पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा, यहां आए दिन लूट, मर्डर, रेप, चोरी जैसे घटनांए होते रहती है, इसी बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां शातिरों ने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के 45 बंगला स्थित सरकारी आवास को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक प्रीतम लोधी और उनके भतीजे राजेश लोधी 23 जुलाई को किसी जरुरी काम से शिवपुरी चले गए। करीब दो महीने बाद 30 सितंबर की रात लगभग 11 बजे राजेश लोधी बंगले पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए, ताला टूटा हुआ मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। वहीं बंगले में रखी एक्टिवा और दो गैस सिलेंडर गायब मिले। किचन से खाने-पीने का सामान भी ले गए, इसके अलावा चोरों ने घर में लगी गीजर नल की टोटियां भी निकाल ली थीं। इसके बाद राजेश लोधी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
भतीजे की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के खंगाल रही है, ताकि शातिरों तक पहुंचा जा सके। शहर में विधायक के सरकारी आवास में चोरी की घटना से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे है।
बता दें कि VIP सुरक्षा में बड़ी चूक का ये पहला मामला नहीं, इससे पहले भी मंत्री और विधायकों के बंगलों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है, 2-3 अप्रैल की रात शातिरों ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के भोपाल स्थित सरकारी घर में चोरी की थी, इस दौरा शातिरों ने उनके घर से कीमती ट्रॉफियां और मोमेंटो ले गए।
साथ ही बीजेपी के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अजय विश्नोई के भोपाल स्थित सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया था। जानकारी मिली है कि बदमाश बंगले से नल की टोटियां सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके आलाव मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास पर अज्ञात चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर विधायक के PA का लैपटॉप और नकदी चुरा ली। यह घटना 7 जून को भोपाल के अरेरा हिल्स पुलिस स्टेशन इलाके में हुई थी।
