CG : 27 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ रूट पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य के चलते 11 से 27 अप्रैल 2026 तक कई लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान लगभग 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जिससे दैनिक यात्रियों को खासा असर पड़ेगा।
10 ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्दरेलवे प्रशासन के अनुसार निम्न ट्रेनें निर्धारित तिथियों में पूरी तरह रद्द रहेंगी:
68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़ MEMU (16 से 27 अप्रैल)
68735 रायगढ़-बिलासपुर MEMU (16 से 27 अप्रैल)
68736 बिलासपुर-रायगढ़ MEMU (15 से 26 अप्रैल)
68746 रायपुर-गेवरा रोड MEMU (15 से 26 अप्रैल)
68745 गेवरा रोड-रायपुर MEMU (16 से 27 अप्रैल)
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर (15 से 26 अप्रैल)
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर (16 से 27 अप्रैल)
68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड MEMU (16 से 27 अप्रैल)
68732/68731 बिलासपुर-कोरबा MEMU (16 से 27 अप्रैल)
58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर (11 से 25 अप्रैल)
कुछ ट्रेनें बीच स्टेशन पर ही समाप्त होंगी
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर 6 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर तक ही चलेगी
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर से ही शुरू होगी
रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनों के रूट और समय में आंशिक बदलाव किया गया है। खासकर बिलासपुर-कोरबा और बिलासपुर-रायगढ़ MEMU सेवाएं निर्धारित अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगी। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।
इन ट्रेनों के रद्द होने से सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना नौकरी, पढ़ाई, व्यापार के लिए रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ के बीच यात्रा करते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
11 से 27 अप्रैल के बीच रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ रूट पर यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर चेक करें, क्योंकि कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द हैं।
रेलवे द्वारा किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य पूरा होने के बाद इस सेक्शन में ट्रेनों की सुरक्षा, समयपालन और संचालन क्षमता बेहतर होने की उम्मीद है। इससे भविष्य में यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी।
