कोरोना में बंद 13 ट्रेनें आज से फिर चलेंगी, दुर्ग-राजनांदगांव समेत कई जिले के यात्रियों को राहत

कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बंद की गई 13 से अधिक लोकल ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का फैसला SECR ने लिया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ये ट्रेनें अब अपने पुराने निर्धारित समय पर चलेंगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन ट्रेनों के फिर से शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इतवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। इससे खासकर छात्रों, रोज यात्रा करने वालों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा, जो लंबे समय से लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे। हाल ही में रेलवे प्रशासन के साथ हुई सांसदों की बैठक में कई अहम मुद्दे उठाए गए। रायपुर से गोवा तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की गई, साथ ही बिलासपुर एक्सप्रेस को दुर्ग तक विस्तार देने की मांग भी रखी गई, जिससे रीवा के यात्रियों को सुविधा मिल सके।

फिलहाल जगदलपुर आने वाली 10 ट्रेनें रद्द

दूसरी ओर, जगदलपुर से चलने वाली 10 ट्रेनें अभी शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। ये ट्रेनें 15 जुलाई को जगदलपुर और किरंदुल तक नहीं जाएंगी, बल्कि ओडिशा के कोरापुट तक चलेंगी और वहीं से वापस लौट जाएंगी।

फिर से शुरू हो रही ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर मार्ग दिनांक प्रस्थान समय
3741 रायपुर – डोंगरगढ़ 15 जुलाई शाम 6:15 बजे
3742 डोंगरगढ़ – रायपुर 15 जुलाई सुबह 6:10 बजे
3265 रायपुर – रायगढ़ 15 जुलाई सुबह 7:00 बजे
3266 रायगढ़ – रायपुर 15 जुलाई दोपहर 2:15 बजे
3745 रायपुर – कांकेर 15 जुलाई शाम 5:30 बजे
3746 कांकेर – रायपुर 15 जुलाई दोपहर 1:00 बजे
3743 रायपुर – डोंगरगढ़ 16 जुलाई सुबह 9:45 बजे
3744 डोंगरगढ़ – रायपुर 16 जुलाई दोपहर 1:10 बजे
7889 गोंदिया – कटंगी 15 जुलाई सुबह 5:30 बजे
7890 कटंगी – गोंदिया 15 जुलाई सुबह 7:00 बजे
7867 गोंदिया – इतवारी 15 जुलाई शाम 4:00 बजे
7891 डोंगरगढ़ – कटंगी 16 जुलाई सुबह 10:00 बजे
7892 कटंगी – डोंगरगढ़ 16 जुलाई सुबह 3:00 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *