ट्रंप-पुतिन के बीच 2 घंटे फोन पर चर्चा, रूसी राष्ट्रपति ने कहा- समझौते के बाद ही युद्धविराम संभव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की है। ट्रंप के साथ दो घंटे से अधिक देर तक हुई बातचीत में पुतिन ने कहा कि, दोनों देशों के बीच समझौते के बाद युद्धविराम संभव है। उन्होंने वार्ता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन संघर्ष विराम और युद्ध को खत्म करने के लिए तत्काल शांति वार्ता शुरू करेंगे। पुतिन ने कहा कि रूस युद्ध विराम सहित समझौतों पर काम करने के लिए तैयार है। वह लड़ाई रोकने का समर्थन करते हैं, लेकिन शांति की दिशा में सबसे प्रभावी कदम विकसित करने की जरूरत है। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ युद्धविराम स्थापित करने वाले समझौते पर काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने ऐसे समझौतों की आवश्यकता पर बल दिया जो सभी पक्षों को स्वीकार हो। पुतिन ने कॉल के बाद कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस एक “शांतिपूर्ण समझौते” के पक्ष में है और दोनों पक्षों को अनुकूल समझौता करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने ट्रंप के साथ हुई बातचीत को “स्पष्ट और सार्थक” बताया। पुतिन की कॉल से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि अगर उन्हें(ट्रंप) लगता है कि पुतिन बातचीत के बारे में गंभीर नहीं हैं, तो ट्रंप युद्ध को समाप्त करने की कोशिश से पीछे हटने के लिए स्वतंत्र हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन संघर्ष विराम और युद्ध को खत्म करने के लिए तत्काल शांति वार्ता शुरू करेंगे। यूक्रेन के साथ संघर्ष विराम और युद्ध समाप्ति के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए ट्रंप ने सोमवार को पुतिन को फोन किया था। उनके बीच दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई। वार्ता के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में का कि वेटिकन, जिसका प्रतिनिधित्व पोप करते हैं, ने कहा है कि वह वार्ता की मेजबानी करने में बहुत रुचि रखेगा। प्रक्रिया शुरू होने दीजिए। वार्ता से पहले, व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध से हताश और निराश हैं। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम को लेकर अब ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी बात करेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्ध की समाप्ति के बाद रूस अमेरिका से बड़े पैमाने पर व्यापार शुरू करना चाहता है। वहीं, युद्ध के बाद यूक्रेन को भी कारोबार से बहुत फायदा होगा।
ट्रंप और पुतिन की बातचीत से पहले, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर ट्रंप को लगता है कि पुतिन बातचीत को लेकर गंभीर नहीं है तो वह युद्ध समाप्त कराने के अपने प्रयासों से पीछे हट जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को पता है कि बातचीत में कुछ गतिरोध है। लेकिन उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति पुतिन से कहेंगे कि क्या आप बातचीत के लिए गंभीर हैं। क्या आप वाकई इस बारे में सोच रहे हैं?
सूत्रों का कहना है कि, पुतिन से बातचीत के से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की थी। पुतिन के बाद खत्म होने के बाद ट्रंप ने एक बार फिर से जेलेंस्की से चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा ट्रंप नाटो सदस्य देशों से भी बात करने वाले हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश और उसके सहयोगी युद्ध को समाप्त करने के प्रयास के तहत यूक्रेन, रूस, अमेरिका, यूरोपीय संघ के देशों और ब्रिटेन के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बैठक तुर्किये, वेटिकन या स्विट्जरलैंड की मेजबानी में हो सकती है। जेलेंस्की ने यह भी बताया कि सोमवार को ट्रंप साथ उनकी दो बार बातचीत हुई। एक बार सिर्फ उन दोनों के बीच और उसके तुरंत बाद फ्रांस, फिनलैंड, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ। ये दोनों बातचीत ट्रंप और पुतिन के बीच वार्ता से पहले हुई।