उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे, उनकी गर्लफ्रेंड ने भी डांस किया…Video

उदयपुर में साल की सबसे बड़ी और महंगी शादी है, जिसमें कई इंटरनेशल सेलिब्रिटीज के अलावा बॉलीवुड के भी सितारे उमड़े। यूएस बेस्ड अरबपति राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की बेटी नेत्रा की 21-22 नवंबर को उदयपुर में शादी है, जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी शामिल हुए। यहां रणवीर ने उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड को ‘व्हॉट झुमका’ गाने पर नचा दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और संगीत नाइट का है। राजू और पद्मजा की बेटी नेत्रा की शादी वामसी गादिराजू के साथ हो रही हैजिसके लिए शाही तैयारियां की गईंविदेशी नामचीन हस्तियों के अलावा बॉलीवुड से रणवीर सिंह, कृति सेनन और शाहिद कपूर समेत कई सितारे नजर आएशादी में खूब जश्न हुआ, जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैंएक वीडियो में रणवीर सिंह, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड को डांस करवाते दिखे

रणवीर ने ‘अपना टाइम आएगागाना गाया और सबको एंटरटेन कियानेत्रा और वामसी की शादी का यह इवेंट जबरदस्त रहा, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया थाइसमें वरुण धवन, सोफी चौधरी, अमायरा दस्तूर, दीया मिर्जा, माधुरी दीक्षित और जैकलीन फर्नांडिस भी शामिल थींजान्हवी, कृति, वरुण और जैकलीन ने शादी में अपने गानों पर परफॉर्म भी कियाइनके अलावा जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर ने भी इस शाही शादी में परफॉर्म किया

रामा राजू मंटेना मूल रूप से आंध्र प्रदेश के हैं और अमेरिका में अरबपति बिजनेसमैन हैंउनकी जिनकी रिसर्च और डेवलपमेंट सुविधाएं अमेरिका, स्विट्जरलैंड और भारत में स्थित हैंरामा राजू और पत्नी फ्लोरिडा में रहते हैंवह इन्टेग्रा कनेक्ट नाम की हेल्थकेयर टेक कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन हैंउनकी Ingenus Pharmaceuticals की एक कंपनी भी है, जो दिमागी परेशानियों और कैंसर की दवाइयां बनाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *