PM मोदी अगस्त में यूक्रेन दौरे पर हो सकते हैं रवाना

राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में यूक्रेन के दौरे पर जा सकते हैं। मोदी के दौरे को लेकर दोनों देशों की सरकारों के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, अब तक किसी भी देश ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर PM मोदी यूक्रेन जाते हैं, तो 1991 में यूक्रेन के अलग देश बनने के बाद यह किसी भारतीय PM की वहां पहली यात्रा होगी। इससे पहले PM मोदी 8-9 जुलाई को 5 साल बाद रूस के दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी यूक्रेन के बाद पोलैंड के दौरे पर भी जा सकते हैं। उनकी यह यात्रा 23-24 अगस्त के बीच होने की संभावना है। मोदी का यह दौरा उस वक्त होगा जब 24 अगस्त को यूक्रेन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। 1991 में इसी दिन यूक्रेन सोवियत यूनियन से अलग हुआ था।