इस अनोखे सांप के हैं दो सिर, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान
वैज्ञानिकों ने सांप की एक प्रजाति की खोज की है। यह सांप की हैरान करने वाली प्रजाति है। दक्षिण चीन के घने और जैव विविधता वाले जंगलों में यह खोज हुई है। सांप ने शोधकर्ताओं को हैरान कर दिया है। अनोखे सांप को देखने पर भ्रम होता है कि इस सांप को दो सिर हों। दरअसल, इसकी पूंछ पर एक खास निशान बना है, जो सिर की तरह नजर आता है। इससे शिरापी आसानी से भ्रमि हो सकते हैं। वन्यजीव शोधकर्ताओं का कहना है कि यह सांप खास बनावट के कारण दूसरे जानवरों से खुद को बचाने में सफल होता है। सांप कोई शिकार पकड़ने की कोशिश करता है, तो भ्रमित हो जाता है कि असली सिर कौन सा है और हमला किस दिशा से करे। वैज्ञानिकों ने बताया प्रकृति में कई छोटे जीव और रेप्टाइल्स इस तरह की ट्रिक्स का इस्तेमाल बड़े जीवों से बचने के लिए करते हैं।
चीन की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस सांप का वैज्ञानिक नाम कैलामरिया इनक्रेडिबिलिस है। शोधकर्ताओं की टीम ने सांप की प्रजाति को दक्षिण चीन के गुआंग्शी जुआंग जंगल में खोजा है। यह जंगल दुर्लभ जीवों और सरीसृपों के लिए मशहूर है। इसलिए वैज्ञानिक यहां लगातार नई प्रजातियों की खोज के लिए शोध करते हैं।
