उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में मकबरे को लेकर बवाल, हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने, लाठी डंडे लेकर पहुंचे लोग

उत्तर प्रदेश : फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर में एक मकबरे को लेकर तनाव बढ़ गया है। हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने मकबरे पर चढ़कर तोड़फोड़ शुरू कर दी है। इसके साथ ही भगवा झंडा भी मकबरे पर लगा रहे हैं। जबकि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया और दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया है। इस हिंसक झड़प ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है, लेकिन भीड़ को काबू करना चुनौतीपूर्ण साबित होता जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि मकबरा वास्तव में ठाकुर जी का मंदिर है। इसके समर्थन में उन्होंने मकबरे पर भगवा झंडा फहराया और वहां पूजा-पाठ करने की मांग की। संगठन के लोगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर मकबरे की ओर कूच किया और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना ने दोनों समुदायों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया। फतेहपुर में मकबरे को लेकर चल रहा यह विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। दोनों पक्षों के बीच तनातनी और हिंसक घटनाओं ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की कोशिश है कि स्थिति को जल्द से जल्द शांत किया जाए. 

फतेहपुर में मकबरा विवाद को लेकर माहौल गरमाया. हिंदूवादी संगठन के लोग मकबरे पर चढ़े. मकबरे पर भगवा झंडा फहराकर जमकर तोड़फोड़ की. दूसरे पक्ष से मुस्लिम समुदायों के लोगों ने पथराव किया. दोनों पक्षों को लोग आमने-सामने आ गए पुलिस हालत कंट्रोल करने में जुटी. प्रशासन के हाथ-पांव फूले, हालात तनावपूर्ण. सदर कोतवाली के अबूनगर का मामला.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *