वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए, अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 209/3
ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला में बारिश के कारण ओवर में कटौती की गई है। अब 49-49 ओवर का मैच हो रहा है। अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंडिया-ए ने 31 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। प्रभसिमरन सिंह 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इमरान मीर ने विकेटकीपर मोहम्मद इशाक के हाथों कैच कराया। प्रियांश आर्या (8 रन) और वैभव सूर्यवंशी (44 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने पवेलियन की राह दिखाई।
