वाराणसी : लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर विवाद… हिंदू सेना ने दी प्रशासन को चेतावनी.. स्पीकर लगवाकर हनुमान चालीसा
उत्तरप्रदेश : ‘हिंदू संगठनों ने सरकार के आदेशों को ताक पर रखते हुए मस्जिद में लाउस्पीकर पर अजान को लेकर विवाद शुरू कर दिया है. वाराणसी में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर विवाद हो गया. शहर की मस्जिदों से हो रही अजान पर आपत्ति जताते हुए हनुमान सेना नाम के हिंदूवादी संगठन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संगठन ने प्रशासन को साफ धमकी दी है कि अगर अगले एक सप्ताह के भीतर सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए, तो वह बड़ा आंदोलन छेड़ देगा. हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने आज मंगलवार को प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम हर घर में बड़े-बड़े स्पीकर लगवाकर दिनभर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. सुधीर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसके चलते अगर ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है या कोई व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.
संगठन की इस चेतावनी के बाद शहर में तनाव की आशंका बढ़ गई है.
