विजय बोले- CM स्टालिन के असली दोस्त रिश्वत-भ्रष्टाचार, चुनाव से पहले अपनी संपत्ति का खुलासा करने का चैलेंज दिया

एक्टिंग से राजनीति में आए विजय ने सोमवार को वेल्लोर में एक पब्लिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने CM स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके असली दोस्त रिश्वत-भ्रष्टाचार हैं। TVK चीफ ने कहा कि आने वाले इलेक्शन राज्य के लोगों के लिए करप्शन के खिलाफ लड़ाई होंगे। विजय ने CM को चुनौती दी कि अगर उनमें दम है तो वे चुनाव से पहले अपनी संपत्ति का खुलासा करें।

विजय के भाषण की बड़ी बाते – यह 50 साल में एक बार होने वाले इलेक्शन जैसा है। इस इलेक्शन में, सभी लोग विजय का विरोध करने के लिए एक साथ आए हैं।
अगर आप मेरा अपमान करते हैं, तो यह लोगों का अपमान करने जैसा है। विजय और तमिलनाडु के लोग खून और मांस से जुड़े हुए हैं।
लड़ाई TVK और DMK के बीच है। आज, एक नकली मॉडल सरकार है। तमिलनाडु में अभी एक स्टैंड-अप कॉमेडी वाली राज्य सरकार राज कर रही है।

तमिलनाडु में अगले 6 महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुकाबला DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के बीच होगा। SPA में कांग्रेस, DMDK जैसी पार्टियां शामिल हैं, और MMK और MDMK के साथ इसकी गठबंधन की बातचीत चल रही है।

दूसरी तरफ, AIADMK के अलावा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) NDA ब्लॉक में लीडिंग पोजीशन पर है, जिसमें पट्टाली मक्कल काची (PMK) और कई दूसरी पार्टियां अलायंस का हिस्सा हैं।

विजय, जिन्होंने चुनाव से पहले अपने एक्टिंग करियर से रिटायरमेंट ले लिया था, अपनी पॉलिटिकल पार्टी TVK के साथ पॉलिटिकल फील्ड में डेब्यू कर रहे हैं।