पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, तेलुगू रिवाजों से शादी संपन्न, पैप्स को बांटी मिठाई

बधाई हो! विजय-रश्मिका की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं. अब वो ऑफिशियली मैरिड हैं. तेलुगू रिवाजों से कपल की शादी हुई. सुबह 8 बजे शादी का शुभ मुहूर्त था. शाम के वक्त रश्मिका के कल्चर के हिसाब से शादी की रस्में होंगी. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की टीम ने पैप्स को शादी की मिठाई बांटी. वेन्यू के बाहर मौजूद बच्चों को भी मिठाई दी गई. कपल की टीम ने सभी का दुआएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि शादी बेहद खूबसूरती के साथ संपन्न हुई. कपल और उनका परिवार काफी खुश है.

पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को इंटीमेट रखा गया है. करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बने हैं. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. जिसमें इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होंगे.