विराट-अनुष्का मुंबई में भजन कॉन्सर्ट में झूमे, VIDEO
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे। दोनों भक्ति गीत गाते दिखे। इसका वीडियो वायरल है। वीडियो में अनुष्का ताली बजाते और भक्ति मंत्रों के साथ गाते नजर आईं। विराट कुछ देर कैमरे की ओर देखने के बाद फिर भक्ति संगीत में शामिल हो गए। विराट-अनुष्का कीर्तन में जाने से पहले गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे थे। यह कार्यक्रम कृष्णा दास के भारत दौरे का हिस्सा था।
यह पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं। दोनों जुलाई 2026 में लंदन के यूनियन चैपल में हुई एक प्रार्थना सभा में भी पहुंचे थे।
प्यार में इंसान कितना बदल जाता है !!
किंग कोहली उसका उसका एग्जांपल हैविराट कोहली की लाइफ़ में जब से अनुष्का शर्मा आई है, उनको भगवान कि भक्ति में कर दिया,,
शादी से पहले विराट बिल्कुल आस्था में विश्वास नहीं करते थे!
दोनों को कल मुंबई में कृष्णा दास इवेंट में भक्ति गीत गाते देख गया।
और बड़ी बात तो ये है, कि किंग कोहली एक आम इंसान की तरह मंत्र जप रहे थे,
वो भी बिना जूते के , अनुष्का भी बिना पैर में चप्पल पहने ही इवेंट में रही
— Journalist Fatima ✍️ (@mahsharfatima86) October 26, 2026
दोनों को भारत और विदेशों में आध्यात्मिक जगहों पर जाते और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते देखा गया है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं और कई बार वृंदावन में उनके दर्शन के लिए जा चुके हैं। पिछली बार दोनों गुरु पूर्णिमा से पहले 22 जुलाई को नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे थे।
दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश के चलते रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर चलते नजर आए थे।
