क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी…छत्तीसगढ़ में पांच दिन रुकेंगे विराट कोहली, स्वागत को तैयार रायपुर

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 का रोमांच सिर चढ़कर बोलने वाला है। 10 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (RCB) बनाम मुंबई इंडियन्स (MI) के महामुकाबले के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है। इस मैच के लिए रन मशीन विराट कोहली अपनी पूरी टीम के साथ 9 मई को ही रायपुर पहुंच जाएंगे। खास बात यह है कि 10 मई को मुंबई के खिलाफ मैच खेलने के बाद आरसीबी का अगला मुकाबला 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। चूंकि 10 से 13 मई के बीच टीम का कोई और मैच नहीं है, इसलिए कोहली 5 दिनों तक रायपुर में ही स्टे (Stay) करेंगे। आरसीबी की फ्रेंचाइजी और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) मिलकर टीम के स्वागत और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कर रहे हैं।

मैच देखने आने वाले दर्शकों, खासकर वीआईपी (VIP) मेहमानों के लिए इस बार अनुभव बिल्कुल अलग होने वाला है।

लग्जरी सीटिंग: प्लेटिनम और गोल्ड गैलरी की कुर्सियों को सिनेप्लेक्स (Cineplex Style) की तरह आरामदायक बनाया जा रहा है।
फूड होल्डर: हर कुर्सी पर खाने-पीने की सामग्री रखने का विशेष इंतजाम होगा।
नया लुक: प्लेटिनम ब्लॉक के पुराने कांच (Glasses) बदले जा रहे हैं और एसी को भी अपग्रेड किया जा रहा है।

स्टेडियम को आरसीबी के होम ग्राउंड ‘चिन्नास्वामी’ की तर्ज पर सजाया जा रहा है। पिलर्स से लेकर छत तक एलईडी लाइटिंग का आकर्षण बिखेरा जाएगा।

मुकाबला 1: 10 मई – RCB vs मुंबई इंडियन्स
मुकाबला 2: 13 मई (शाम 7:30 बजे) – RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स
वीआईपी टिकट: शुरुआती कीमत 8,000 रुपये से।
मैनेजमेंट: बाहरी वेंडर्स के साथ स्थानीय सप्लायर मिलकर खान-पान (Catering) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह के अनुसार, अगले 7 दिनों के भीतर स्टेडियम के सौंदर्यीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।