पत्नी ने पैरालाइज्ड पति को कीटनाशक पिलाकर मार-डाला, डेढ़ साल से बेड पर था, बेटी ने कीटनाशक मिलाते देखा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी ने लकवाग्रस्त पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला। पत्नी ने फूलों में छिड़काव के बहाने बेटे से कीटनाशक मंगवाया था। बेटे ने पुलिस को बताया कि मां किसी से फोन पर बात करती थी। पुलिस ने अफेयर की आशंका जताई है। मामला दर्री थाना का हैं पति करीब एक साल से लवकाग्रस्त था। वह पूरी तरह से अपनी पत्नी पर ही निर्भर था। उसकी पत्नी बीते डेढ़ सालों से उसकी सेवा कर रही थी। 27 जनवरी को पत्नी ने अपने लकवाग्रस्त पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला। पत्नी ने अपने 13 साल के बेटे से कीटनाशक दवाई मंगवाई थी। पत्नी ने बेटे से कहा था कि फूलों में कीटनाशक का छिड़काव करना है इसलिए खरीदकर लाओ। बेटे ने पुलिस को बताया कि मां किसी से फोन पर अक्सर बात करती रही बात करती थी। पुलिस ने अफेयर की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय अरुण सिंह अपने परिवार के साथ आशा नगर में रहता था। करीब डेढ़ साल पहले उसे लकवा मार गया था। जिसके बाद वह बिस्तर में ही रहता था। उसकी पत्नी बंटी देवी ही उसकी देखभाल करती थी। 27 जनवरी के शाम पत्नी ने पानी में कीटनाशक मिलाकर अपने पति को पिला दिया।
मासूम बेटी ने मां को पानी में कीटनाशक मिलाते देख लिया था। जिसके जानकारी उसने अपने 13 साल के बड़े भाई को दी। भाई ने जाकर देखा तो कीटनाशक का डिब्बा खाली था। कीटनाशक पिलाने के बाद अरुण की तबीयत बिगड़ने लगी लेकिन पत्नी उसे लेकर अस्पताल नहीं गई। रातभर अरुण घर में ही लेटा रहा। उसके बाग 28 जनवरी को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो दिनों के इलाज के बाद 30 जनवरी को अस्पताल में अरुण की मौत हो गई। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्नी बंटी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने पानी में कीटनाशक पिलाकर अपने पति को पिलाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
