पति से हुई लड़ाई तो पत्नी ने बालकनी से हवा में उड़ा दिए करोड़ों रुपए, नोट लूटने जमा हो गई भीड़

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रहा जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, एक महिला की पति से लड़ाई हो गई थी। गुस्से में आकर महिला ने बालकनी से करोड़ों रुपए हवा में उड़ा दिए। उस पैसे को लूटने के लिए नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है

चीन में पति-पत्नी की लड़ाई के बाद ऐसी घटना घटी, जिसने सबके होश उड़ा दिए। क्योंकि, पत्नी ने जो किया उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। या यूं कहें कि इस तरह की हरकत शायद ही कोई कर सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि पत्नी ने ऐसा क्या कर दिया? तो हम आपको बता दें कि लड़ाई के बाद पत्नी ढेर सारा पैसा लेकर बालकनी पहुंची और सारे पैसे को वहां से हवा में उड़ा दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने 162,247 डॉलर बालकनी से हवा में उड़ा दिए। उस पैसे को लूटने के लिए नीचे काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई।