ये है दुनिया का सबसे महंगा मुर्गा, 6 लाख है कीमत

कल्पना कीजिए एक ऐसा मुर्गा जिसकी कीमत 6 लाख रुपये हो. जी हां, आपने सही सुना. ये कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है. दुनिया के सबसे महंगे मुर्गे का नाम है आयाम सीमानी (Ayam Cemani). यह इंडोनेशिया की दुर्लभ नस्ल है जो पूरी तरह काली होती है. इस नस्ल के पंख से लेकर हड्डियों तक, मांस से लेकर अंदरूनी अंग तक— सब कुछ जेट ब्लैक होता है. इस मुर्गे की खासियत है फाइब्रोमेलानोसिस (fibromelanosis) नामक जेनेटिक कंडीशन. इसकी वजह से शरीर में मेलेनिन का स्तर सामान्य मुर्गों से 10 गुना ज्यादा होता है. यही वजह है कि यह इतना अनोखा और महंगा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक अच्छी क्वालिटी का आयाम सीमानी मुर्गा 5000 से 6000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 4 से 6 लाख रुपये तक में बिकता है. एक सिंगल अंडा भी 1000-1500 रुपये या उससे ज्यादा में मिल सकता है. भारत में भी पिछले कुछ सालों से इसकी फार्मिंग की डिमांड तेजी से बढ़ी है. कई हाई-प्रोफाइल फार्मर्स और हेल्थ कॉन्शस लोग इसे पाल रहे हैं. इसका मांस ना सिर्फ दिखने में अलग है बल्कि पोषण के मामले में भी बेहतर माना जाता है. रिसर्च के अनुसार आयाम सीमानी का मांस सामान्य ब्रॉयलर मुर्गे से ज्यादा प्रोटीन (लगभग 18-25%) और कम फैट वाला होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं.