Video: अचानक जंगल में क्यों नाचने लगे हिरण? पुलिस को जारी करना पड़ा अलर्ट
सोशल मीडिया पर हर जगह एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें एक हिरण अजीब हरकत करता दिख रहा है. वह एक ही जगह पर गोल-गोल घूमता और नाचता दिख रहा है. किसी ने हिरण की इस हरकत को कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यह वीडियो फ्रांस के ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो में अजीबोगरीब हरकत करते और असामान्य तरीके से एक ही जगह पर घूमते हिरण को नशे में धुत बताया गया है.
हिरण के इस असामान्य व्यवहार की वजह नशीले पौधे और फल खाने को बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों फ्रांस के ग्रामीण इलाकों में ऐसे काफी मामले सामने आ रहे हैं. जब नशीले फल और पौधे खाकर हिरण इसी तरह झूमते और नाचते दिख जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण एक ही जगह पर खड़ा रहता है. फिर अजीब तरह से घूमने लगता है. इसके बाद वह ऐसी हरकत करने लगता है, जिससे साफ पता चलता है कि वह नशे में है और उसका संतुलन बिगड़ा हुआ है. हिरण जल्दी से दूर भाग भी नहीं पाता है.
Police in France are warning drivers in rural areas to be on the lookout for “drunk” deer exhibiting erratic behavior caused by the consumption of fermented fruits — or as police called it, a “forest aperitif.” https://t.co/uGT1Vy45cD pic.twitter.com/JVf2HS8QRR
— ABC News (@ABC) May 13, 2026
ऐसे हालत में इन जानवरों को इंसानों से भी कोई खतरा महसूस नहीं होता है और ये जंगल से गुजरने वाली सड़कों पर भी आ जाते हैं. इसलिए वहां की पुलिस को भी ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को अलर्ट जारी करना पड़ा है. क्योंकि, इन नशेड़ी हिरणों की वजह से अनजाने में ही लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं.
