मात्र 21 दिनों में 1000 हजार करोड़ पार हुआ ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचाए हुए है। फिल्म हर बीतते दिन के साथ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबली 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने 21 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के मकर्स की ओर से जानकारी देते हुए ये बताया गया कि ‘धुरंधर’ ने 21 दिनों में एक हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 दिनों में 1006.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। मेकर्स की मानें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 261.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि 15 से 20 दिनों के बीच फिल्म ने 160.70 करोड़ रुपए जुटाए और सिर्फ क्रिसमस के दिन ‘धुरंधर’ ने 28.60 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इस तरह से भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

धुरंधर’ के लिए यह इसलिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ चौथी हिंदी फिल्म है। इससे पहले सिर्फ तीन बॉलीवुड की फिल्में ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो पाई हैं। इनमें ‘दंगल’, ‘पठान’ और ‘जवान’ के नाम शामिल हैं। अब चौथी बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ बनी है। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द ही ‘एनिमल’ भी इस लिस्ट में शामिल हो सकती है, क्योंकि ‘एनिमल’ जापान में रिलीज होने वाली है। अब तक ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 915 करोड़ रुपए है। इसके अलावा साउथ की कुछ फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ रुपए के पार रहा है।

आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ एक स्पाई-थ्रिलर है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें देश में घटी अलग-अलग घटनाओं को दिखाया गया है। हालांकि, फिल्म को मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स ने क्रिएटिव लिबर्टी ली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसी कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *