गर्लफ्रेंड को दो साल से डेट कर रहा था युवक, सगाई भी हो चुकी थी, शादी टूटने पर प्रेमिका और उसकी मां को चाकुओं से गोदा

महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 27 वर्षीय युवक ने अपनी शादी टूट जाने की वजह से अपनी प्रेमिका और उसकी मां की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी अपनी जान देने की कोशिश की। नालासोपारा ईस्ट का रहने वाला युवक अभी विरार के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बोलिंज पुलिस ने बताया कि युवक विरार के एक स्टोर में काम करता था। वह अपनी प्रेमिका को पिछले दो सालों से डेट कर रहा था। युवक की उसके प्रेमिका के साथ सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन दोनों परिवारों के बीच कुछ मतभेद पैदा होने के बाद प्रेमिका की मां ने शादी को लेकर अपना मन बदल लिया।

मंगलवार रात युवक और उसका परिवार अपनी प्रेमिका के घर पहुंचे ताकि मामले को सुलझाया जा सके लेकिन प्रेमिका की मां अपनी बात से टस से मस नहीं हुईं. इसके बाद वह अपने परिवार के साथ वापस अपने घर चला गया
युवक यह बात स्वीकार नहीं कर पा रहा था कि उसकी शादी टूट चुकी है. युवक बुधवार सुबह 11 बजे एक बार फिर अपने प्रेमिका की मां से बात करने के लिए उसके घर गया लेकिन जब प्रेमिका की मां अपनी बात पर अड़ी रही, तो वह गुस्से में उनके किचन में घुस गया. युवक ने किचन से चाकू उठाया और अपनी प्रेमिका के साथ-साथ उसकी मां को भी मौत के घाट उतार दिया
युवक ने उनकी हत्या करने के बाद उसी चाकू से अपना गला काटकर सुसाइड करने की कोशिश की. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे गए इसके बाद खून से लथपथ तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया
वहीं युवक की हालत गंभीर है और उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है

बोलिंज पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस युवक को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता जो काम के सिलसिले में बेंगलुरु में हैं, उन्हें इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।