सिद्धारमैया-शिवकुमार ने 4 दिन में दूसरी बार साथ नाश्ता किया, उपमुख्यमंत्री के घर पहुंचे मुख्यमंत्री

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच आज मंगलवार सुबह CM सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने फिर साथ में ब्रेकफास्ट कियाये 4 दिन में दूसरी बार है जब दोनों की साथ में नाश्ते पर मीटिंग हुई। सिद्धारमैया आज सुबह शिवकुमार के घर पहुंचे, जहां उनका स्वागत डीके शिवकुमार और उनके भाई, पूर्व सांसद डीके सुरेश ने कियाइसके बाद तीनों ने साथ बैठकर पारंपरिक नाटी चिकन और इडली लुत्फ उठाया इससे पहले 29 नवंबर को दोनों ने साथ नाश्ता किया था, इस दौरान शिवकुमार सिद्धारमैया के घर पहुंचे थेइसके बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थीइसमें दोनों ने CM की कुर्सी को लेकर कोई विवादहोने की बात कही थी

दरअसल दोनों नेताओं की ये मुलाकातें हाईकमान के आदेश के बाद हो रही हैंपिछले 20 दिनों से दोनों गुटों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को सीएम पद पर देखना चाह रहे है। 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैंवहीं पार्टी की तरफ से भी इसकी पुष्टि नहीं हुई थी

CM सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने 29 नवंबर को साथ में ब्रेकफास्ट करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थीइस दौरान सिद्धारमैया ने कहाहमारे बीच कोई मतभेद नहीं है और न ही भविष्य में होगाहम साथ में मिलकर काम करेंगे

वहीं डीके शिवकुमार ने कहाहाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे और कोई ग्रुप नहीं हैमैं मुख्यमंत्री के साथ हूं, कर्नाटक के विकास को प्राथमिकता देंगे