लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रश्नकाल के बाद किया टेबल

लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे पेश किया. इसमें सरकार का फोकस एआई पर है और 7.2 फीसदी जीडीपी का अनुमान व्यक्त किया गया है. आर्थिक सर्वे पेश होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 1 फरवरी, दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं, राज्यसभा में प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे टेबल किया. राज्यसभा की कार्यवाही भी 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है.