इंदौर : MBA छात्रा की हत्या के आरोपी को कोई पछतावा नहीं, हंसते हुए बोला- वजह जानकर क्या करोगे?
इंदौर में MBA छात्रा की नृशंस हत्या के आरोपी पीयूष धामनोतिया को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। छात्रा की छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि पीयूष उसकी बहन का डिजिटल वॉलेट खुद चलाता था। वह कई बार उससे पैसे ले चुका था। इसी वजह से छात्रा को वॉलेट का पासवर्ड बदलनाइंदौर में MBA छात्रा की नृपड़ा था। MBA छात्रा की छोटी बहन ने बताया कि करीब एक महीने पहले पीयूष ने छात्रा का मोबाइल भी तोड़ दिया था। बाद में मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर वह उसे अपने साथ ले गया था। मरम्मत के पैसे भी छात्रा की बहन ने ही दिए थे। पासवर्ड बदलने के बाद भी पीयूष ने उससे 1800 रुपए लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 15 फरवरी को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद पुलिस को पूछताछ के लिए 3 दिन की रिमांड मिली था। आरोपी की पुलिस रिमांड बुधवार को खुत्म होने पर आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले मंगलवार को जब पुलिस आरोपी को उसके कमरे पर लेकर जा रही थी, तब कुछ मीडिया कर्मियों ने उससे बातचीत की। उससे पूछा गया कि छात्रा उसकी प्रेमिका थी, फिर उसने उसकी हत्या क्यों की? इस पर वह हंसते हुए बोला, “क्या करोगे जानकर?” इसके बाद वह कुछ देर तक चुप खड़ा रहा। फिर पुलिस वाहन में बैठ गया। पुलिस वैन में बैठते समय उसने कहा कि “इसका भी समय आएगा, तब सबको सब बता दूंगा।” इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
द्वारकापुरी पुलिस पीयूष धामनोतिया से पूछताछ कर रही है। इसी बीच मृतका की छोटी बहन ने यह भी बताया कि जिस एप को लेकर पीयूष अकसर उसकी बहन से झगड़ा करता था, उसे उसी ने मोबाइल में डाउनलोड किया था।
वह खुद इसका इस्तेमाल करती थी। इस बारे में उसने पीयूष को बताया भी था, लेकिन वह उसकी बात नहीं मानता था। उस पर शक करता रहता था। छोटी बहन ने बताया कि उस एप पर वह अपनी सहेलियों से बात करती थी।
पीयूष ने पुलिस के सामने जिन लड़कों के नाम लिए हैं, वे उसके सामान्य दोस्त थे। उनका छात्रा से कोई संबंध नहीं था, लेकिन पीयूष इसी बात को लेकर झगड़ा करता था।
उसने अपनी बहन को कई बार समझाया था कि वह पीयूष से दूरी बना ले, क्योंकि वह ठीक लड़का नहीं है। इसी बात को लेकर गुस्से में पीयूष ने मोबाइल भी फोड़ दिया था। इसके बाद छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दी थी। बाद में पीयूष उसे मनाने की कोशिश करता रहा। उसे इस बात का गुस्सा था कि छात्रा उससे बात नहीं कर रही थी। वह कहता था कि वह उसे ऐसे नहीं भूलने देगा। पीयूष ने MBA छात्रा को 26 जनवरी को मिलने के लिए बुलाया था। उस समय उसकी छोटी बहन भी उनके साथ थी। खजराना से लौटते समय वह ई-रिक्शा में ही विवाद करने लगा। चलती ई-रिक्शा से वह कूद गया। इसके बाद छात्रा भी रास्ते में उतर गई और उसे समझाने लगी।
टीआई मंगलवार को टीम के साथ आरोपी पीयूष धामनोतिया को उसके कमरे पर लेकर पहुंचे। यहां से उसका पैंट, चाकू और अन्य सामान जब्त किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने किस तरह वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी बताया कि घटना से पहले उसने क्या किया और किस तरह छात्रा के हाथ-पैर बांधे थे। युवती 10 फरवरी से लापता थी। उस दिन वह आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर पिता के साथ घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था। वहां से उसने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है।
रात 11 बजे तक लौट आएगी। बहन ने कहा कि वह यह बात खुद पिता को बता दे। इसके बाद युवती घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया।
पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी की रात हत्या के बाद आरोपी करीब 8 बजे अपने कमरे से निकल गया था। रात 11 बजे उसने छात्रा के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज भेजा- “पापा से कहना अब वह घर नहीं लौटेगी।” इसके बाद परिजन ने सहेलियों और परिचितों को कॉल किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
