Share Market : सेंसेक्स 1556 अंक गिरा, निफ्टी 22,634, US डॉलर के मुकाबले रुपया 93.90 के पार

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,555.62 अंक या 2 प्रतिशत गिरकर 72,977.34 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 479.95 अंक या 2 प्रतिशत गिरकर 22,634.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 93.94 पर आ गया।