Gold Silver Price Today : ₹10000 महंगी हुई चांदी, सोना भी चढ़ा, जाने ताजा भाव

सोना-चांदी की कीमत में फिर से तेजी दिखाई दे रही है। शनिवार को सोना और चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई। 24 कैरेट के सोने में प्रति 10 ग्राम 330 रुपये की तेजी आई। इस तेजी के साथ सोना प्रति 10 ग्राम 1,50,930 रुपये पर पहुंच गया। चांदी में प्रति किलो 10,000 रुपये का उछाल आया। इस तेजी के साथ चांदी की कीमत बढ़कर 2.65 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, गुरुवार को बाजार बंद होने तक सोने की कीमत बढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। चांदी के दाम टूटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलो हो गए थे। सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमत शनिवार को वहीं है जो गुरुवार को थी।