Share Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक फिसला, निफ्टी 24200 के नीचे
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बिकवाली दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 353.50 अंक गिरकर 77,491.02 पर आ गया; निफ्टी 109.25 अंक गिरकर 24,225.20 पर पहुंच गया। बाजार में गिरावट का कारण बैंकिंग शेयरों में बिकवाली है। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे गिरकर 94.58 पर आ गया।
