चीन में एलॉन मस्क बने सेल्फी मैगनेट, Xiaomi CEO के साथ सेल्फी पर ऐसा रिएक्शन? वीडियो वायरल
अमेरिका और चीन के बीच चल रहे हाई-प्रोफाइल समिट के दौरान एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वायरल मोमेंट में Tesla और X के मालिक एलॉन मस्क के साथ Xiaomi के सीईओ ली युन सेल्फी लेते नजर आए. इंटरनेट पर लोग इस पल को टेक दुनिया का वायरल मोमेंट बता रहे हैं. दरअसल, चीन की राजधानी बीजिंग में अमेरिका और चीन के बड़े बिजनेस लीडर्स के लिए एक स्टेट बैंक्वेट आयोजित किया गया था. इसी इवेंट में एलॉन मस्क भी पहुंचे थे.
एलॉन मस्क इन दिनों अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन दौरे पर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच बिजनेस, टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक कार और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर बातचीत चल रही है. इसी दौरान शाओमी के फाउंडर Lei Jun को एलॉन मस्क के पास जाते देखा गया. दोनों ने हाथ मिलाया और फिर Lei Jun ने मस्क के साथ सेल्फी ली. इस मोमेंट का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एलॉन मस्क के आसपास कई लोग मौजूद थे और काफी लोग उनके साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे. AP की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेट बैंक्वेट में मस्क सेल्फी मैग्नेट बन गए थे और लगातार लोग उनके पास आ रहे थे.
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि यह EV दुनिया के दो बड़े चेहरों की मुलाकात थी. वहीं कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि एक दिन Xiaomi के रोबोट और Tesla Optimus भी साथ में सेल्फी लेंगे.
दिलचस्प बात यह है कि Lei Jun पहले भी कई बार एलॉन मस्क की तारीफ कर चुके हैं. Xiaomi जब इलेक्ट्रिक कार मार्केट में उतरी थी, तब से ही Lei Jun की तुलना मस्क से होने लगी थी. 2024 में Xiaomi ने अपनी 100000वीं इलेक्ट्रिक कार बनने का जश्न मनाया था, तब ली युन ने फैक्ट्री फ्लोर पर सोते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी. लोगों ने इसे मस्क के पुराने टेस्ला की कॉपी बताया था, क्योंकि एलॉन मस्क भी टेस्ला प्रोडक्शन क्राइसिस के दौरान फैक्ट्री में सोने की बात कर चुके हैं.
Musk ile selfie çekilmek isteyen kişi Xiaomi’nin kurucusu ve CEO’su Lei Jun pic.twitter.com/RLUArXYTbB
— Yunus Paksoy (@yunuspaksoy) May 14, 2026
ली युन चीन के सबसे बड़े टेक उद्यमियों में गिने जाते हैं. उन्होंने 2010 में Xiaomi की शुरुआत की थी और आज कंपनी स्मार्टफोन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कार, AI और स्मार्ट डिवाइस बिजनेस में भी तेजी से आगे बढ़ रही है. वहीं एलॉन मस्क की Tesla को चीन में बहुत बड़ा मार्केट माना जाता है. Tesla की सबसे बड़ी फैक्ट्रियों में से एक शंघाई में है. यही वजह है कि मस्क का चीन दौरा हमेशा चर्चा में रहता है. इस बार मस्क का अंदाज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. कुछ वीडियोज में वह खुद फोन निकालकर 360 डिग्री सेल्फी लेते नजर आए. वहीं एक वीडियो में वह लोगों के साथ हंसते और बातचीत करते दिखे.
