‘बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज कराओ’.. अखिलेश की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए. मैं पिछेल दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी. जैसे मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ. बेटी-बेटी होती है. उसके खिलाफ खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए.
