Share Market : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन हरियाली, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 के पार
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी है। मंगलवार की सुबह शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 300.03 अंक (0.39%) की मजबूत बढ़त के साथ 76,564.36 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75.15 अंक (0.32%) चढ़कर 23,929.05 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया, क्योंकि तेल की कीमतों में तेज गिरावट और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से घरेलू मुद्रा के पक्ष में अल्पकालिक रुझान बदल गया है।
