पटना में छात्रों का उधम ! पुलिसकर्मी पर पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ की

पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालात बिगड़ते देख पटना के आईजी जितेंद्र राणा खुद मौके पर पहुंचे और सुरक्षा बलों के साथ मोर्चा संभाला. डाकबंगला चौराहा पत्थरों से पट गया, जबकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए कार्रवाई की. फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.